लखनऊ :
खुद रची थी एक करोड़ लूट की साजिश,चार साथियों के साथ हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के आशियाना पुलिस टीम ने व्यापारी से 1.50 करोड़ रुपये की लूट का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पीडित समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिस व्यक्ति ने खुद लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी, वही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। थाना आशियाना पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने लखनऊ से लेकर गुजरात तक दबिश देकर पीडित समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 1 करोड़ 23 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विस्तार :
DCP मध्य ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात निवासी प्रग्रनेश कुमार अपने मालिक की रकम लेकर 24 अक्टूबर को लखनऊ आया था। थाना आशियाना क्षेत्र के औरंगाबाद अंडरपास के पास दो बाइक सवारों ने उससे 1.50 करोड़ रुपये लूट लिए थे। अगले दिन 25 अक्टूबर को आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामला बड़ी रकम का होने के कारण पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की तो शिकायतकर्ता की भूमिका ही संदिग्ध मिली।
पुलिस टीमो की जांच में सामने आया कि लूट की वारदात अचानक नहीं हुई थी, बल्कि रकम हड़पने के इरादे से पूरी साजिश रची गई थी। विवेचना में सुमित यादव उर्फ कल्लू और सत्यम की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने दोनों को लखनऊ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम गुजरात पहुंची और वहां से जय कुमार पटेल, यश कुमार दबे तथा शिकायतकर्ता प्रग्रनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 1 करोड़ 23 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल एक्सयूवी कार और हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद की गई। लूट की रकम से खरीदी गई पल्सर मोटरसाइकिल और एप्पल आईफोन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। एक ओप्पो मोबाइल फोन, सोने का सिक्का, 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
●आपराधिक इतिहास भी आया सामने।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सुमित यादव उर्फ कल्लू के खिलाफ लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सत्यम के खिलाफ भी लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत तीन मुकदमों का इतिहास सामने आया है।
◆इन धाराओं में बढ़ोतरी।।
आशियाना थाने में दर्ज मुकदमे में विवेचना और बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 310(2), 317(3), 3(5), 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना आशियाना प्रभारी गजेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम शामिल रही।
◆DCP मध्य की बाइट - -
