लखनऊ :
त्योहारी सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे डीसीपी दक्षिणी,पैदल गश्त कर परखी व्यवस्था।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ पूजा के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुस्ताक ने सरोजनीनगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
विस्तार :
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट डीसीपी दक्षिणी ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए आमजन की सुरक्षा, बाजारों में भीड़ प्रबंधन, सुचारु यातायात और शांति व्यवस्था की स्थिति परखी। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी पुलिस गश्त करने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
◆DCP साउथ मो० मुश्ताक की बाइट -
