लखनऊ :
नैनीताल घूमने गया परिवार,चोरों ने ताले तोड़कर नकदी-जेवरात किया पार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र की शंकर बिहार कॉलोनी में बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के साथ नैनीताल घूमने गई मकान मालकिन जब वापस लौटी तो घर के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र शंकर बिहार कॉलोनी निवासी नीतू सिंह पत्नी सूर्यकान्त सिंह के मुताबिक, वह 2 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे घर में ताला लगाकर परिवार सहित नैनीताल गई थीं। 6 नवंबर की रात करीब 10 बजे वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजे के साथ अलमारी और लॉकर के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा था और अलमारी में रखी नकदी व जेवरात गायब थे। पीड़िता ने अज्ञात चोरों पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए 9 नवंबर को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी। जेवरात की सूची अलग से पुलिस को देने की बात कही गई है। पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
