लखनऊ :
डाक्टरों ने कैंसर की जटिल सर्जरी कर दिखाई बेमिसाल दक्षता।।
●कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने रचा चिकित्सा सफलता का नया कीर्तिमान।
दो टूक : लखनऊ के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी में बड़ी सफलता हासिल की है। स्त्री रोग कैंसर विभाग की टीम ने 42 वर्षीय महिला के पेट में फैली सर्वाइकल कैंसर की करीब 35 सेंटीमीटर विशाल गांठ को महज तीन घंटे में सफलतापूर्वक निकाल दिया। हैरानी की बात यह रही कि ऑपरेशन के महज 24 घंटे बाद ही मरीज ने खाना-पीना शुरू कर दिया और चलने-फिरने लगी।
विस्तार :
मिली जानकारी कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशियलिटी कैंसर में एक महिला मरीज की हालत बेहद गंभीर थी जिसके पेट में विशाल गांठ के चलते वह न ठीक से बैठ पा रही थी और न ही पीठ के बल लेट पा रही थी। लगातार दर्द और भोजन करने में परेशानी से उसकी स्थिति बिगड़ती जा रही थी। इससे पहले एक निजी अस्पताल में उसका गर्भाशय निकालने का ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद करीब पांच महीने तक रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी भी दी गई, लेकिन कैंसर नियंत्रित होने के बजाय अंडाशय, पेट की झिल्ली और मूत्राशय तक फैल गया। छोटी आंतों में भी गंभीर चिपकाव हो गया था।
ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में ऑपरेशन करना चिकित्सकों के लिए चैलेंज था डॉ. प्रियंका सिंह, एडिशनल प्रोफेसर, स्त्री रोग कैंसर विभाग के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने मूत्राशय और आंतों को सुरक्षित रखते हुए दिखाई देने वाले कैंसर को पूरी तरह निकालने में सफलता हासिल की।
सर्जरी के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ। ऑपरेशन के 24 घंटे के भीतर वह चलने-फिरने लगी। संस्थान के अनुसार, मरीज पिछले तीन महीनों से नियमित फॉलोअप में है और उसका स्वास्थ्य अच्छा है।
●चिकित्सक डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के इस तरह दोबारा उभरने और इतनी विशाल गांठ बनने का मामला दुर्लभ है। विशेषज्ञों के मूल्यांकन के बाद जिन मरीजों में दिखाई देने वाले कैंसर को पूरी तरह निकालना संभव हो उनमें सर्जरी प्रभावी विकल्प हो सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)