गोण्डा- थाना परसपुर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 26.11.2026 को वादी लल्ला यादव पुत्र शिव बहादुर यादव, निवासी ग्राम शुकई नायब पुरवा, बहुवन मदार माझा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर तहरीर दी गयी कि पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा वादी के पिता शिव बहादुर यादव एवं भाई मंशाराम को खेत में काम करते समय गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डा व सरिया से मारपीट की गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
कार्यवाही-
29.11.2026 को थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. नरेश उर्फ रामनरेश यादव पुत्र कन्धई उर्फ कन्हैयालाल एवं 2. सुखदेव पुत्र राजेन्द्र उर्फ इन्दर निवासीगण ग्राम रामबली कम्हरियापुर, बहुवन मदार माझा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को बेनीसिंह पुरवा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त लाठी, डण्डा एवं सरिया के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि गिरफ्तारी के डर से भागते समय उक्त सामान अंधेरे में किसी नाले में फेंक दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. नरेश उर्फ रामनरेश यादव पुत्र कन्धई उर्फ कन्हैयालाल निवासी रामबली कम्हरियापुर, बहुवन मदार माझा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
2. सुखदेव पुत्र राजेन्द्र उर्फ इन्दर निवासी रामबली कम्हरियापुर, बहुवन मदार माझा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)