मंगलवार, 10 नवंबर 2026

लखनऊ : बंथरा क्षेत्र जंगल में बोरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव,हत्या की आशंका।।||Lucknow: A decomposed body of a young man was found in a sack in the forest of Banthra area, suspicion of murder.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बंथरा क्षेत्र जंगल में बोरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव,हत्या की आशंका।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अमावां जंगल के पास पुलिया के नीचे एक बोरे में बंद युवक का सड़ा-गला शव मिला। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद राहगीरों ने नीचे उतरकर देखा तो बोरी से युवक के पैर बाहर निकले हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी खुलवाई तो अंदर शव देखकर हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विस्तार :
यह घटना थाना बंथरा क्षेत्र के नारायणपुर-फतेहगंज मार्ग स्थित अमावां जंगल के पास की है। मंगलवार सुबह करीब 9:20 बजे डायल-112 को पुलिया के नीचे संदिग्ध बोरी पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कच्चे रास्ते पर बनी पुलिया के नीचे बोरी में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है और बुरी तरह सड़ चुका था।
बंथरा प्रभारी इस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया-कि स्थानीय थाना क्षेत्र आमावां के जंगल एक शव मिला है जो काफी सड़ चुका है करीब 4-5 दिन पुराना लग रहा है। अभी पहचान नही हो सकी है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। युवक का हुलिया लंबा-पतला है। उसने लाल रंग की शर्ट और नीले रंग का लोअर पहन रखा था। उसका मुंह काले कपड़े से बंधा हुआ था। शव की हालत देखकर पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रही है।
◆जेब में मिला 100 रुपये का नोट, तंबाकू और मोबाइल नंबरों वाला कागज।
पुलिस की तलाशी में मृतक की जेब से 100 रुपये का नोट, तंबाकू की पुड़िया और एक कागज मिला, जिस पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। पुलिस इन नंबरों के जरिए मृतक की पहचान कराने में जुटी है, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
◆डीसीपी दक्षिणी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी दक्षिणी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन करने के साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
◆DCP साउथ मोहम्मद मुस्ताक की बाइट-