बुधवार, 4 नवंबर 2026

लखनऊ : वर्षों का भरोसा तोड़ लाखों की नगदी समेत कीमती मोबाइल फोन लेकर फरार हुआ मैनेजर।||Lucknow: Breaking years of trust, the manager absconded with cash worth lakhs and a valuable mobile phone.||

शेयर करें:
लखनऊ  : 
वर्षों का भरोसा तोड़ लाखों की नगदी समेत कीमती मोबाइल फोन लेकर फरार हुआ मैनेजर।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र के सेक्टर-के में संचालित एक मोबाइल स्टोर के संचालक ने अपने स्टोर मैनेजर पर लाखों की नकदी समेत कीमती मोबाइल फोन लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में लिखित नामजद शिकायत दी है । पीड़ित की शिकायत पर सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार आशियाना सेक्टर-के में न्यू फेयर बिजनेस सेंटर के संचालक अनुराग गुप्ता के अनुसार उनके प्रतिष्ठान पर अमन गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता पिछले लगभग 15 वर्षों से स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत था । भरोसे के चलते पूरे स्टोर के कैश, स्टॉक और मोबाइल हैंडसेट के बिक्री और खरीद फरोख्त की जिम्मेदारी अमन के जिम्मे थी । आरोप है कि बीते 10 अक्टूबर को अमन गुप्ता ने हेड ऑफिस से नए मोबाइल सेट खरीदने के लिए 3 लाख रुपए कैश लिए । इसके अलावा स्टोर के कैश बॉक्स में रखे 1 लाख 37 हजार रुपये की नगदी समेत 1 लाख 5 हजार रुपये की एसेसरीज व 27 मोबाइल हैंडसेट जिनकी कीमत लगभग 6 लाख 45 हजार रुपये है बिना अनुमति के लेकर चला गया । जानकारी होने पर पीड़ित स्टोर संचालक ने मामले की लिखित नामजद शिकायत स्थानीय आशियाना थाने में दी । स्टोर संचालक की नामजद शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है ।
थाना आशियाना इस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि स्टोर संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मैनेजर की तलाश की जा रही है ।