ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : बाइक सवार युवकों ने युवक को उलझाकर आईफोन उड़ाया,रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow: Bicycle riders cornered a young man and stole his iPhone; a report has been filed.।।

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
बाइक सवार युवकों ने युवक को उलझाकर आईफोन उड़ाया,रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शातिर युवकों ने बातचीत में उलझाकर एक युवक का महंगा मोबाइल फोन पार कर दिया। स्कूटी और बाइक सवार अज्ञात युवक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुआ मोबाइल Apple iPhone 17 Pro है। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और मोबाइल बरामद कराने की गुहार लगाई है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट निवासी अनिमेष शंकर शुक्ला पुत्र अमोघ शंकर शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट निवासी अनिमेष शंकर शुक्ला 15 नवंबर की शाम करीब 7:20 बजे अपने मित्र उत्कर्ष कुमार के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर B2 के सामने स्कूटी और बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने दोनों को अपनी बातों में उलझा लिया और इसी दौरान बड़ी चालाकी से अनिमेष की जेब से मोबाइल निकाल लिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, आरोपी अपने वाहनों से फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार चोरी हुए मोबाइल की कीमत और उसमें मौजूद डेटा को लेकर उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और मोबाइल बरामद कराने की मांग की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें