ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा : संविधान दिवस पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर नन्ही प्रतिभा को किया सम्मानित।||Gonda:On Constitution Day, a young talent—a holder of an 'India Book of Records' entry—was felicitated.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा : 
संविधान दिवस पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर नन्ही प्रतिभा को किया सम्मानित।।
●संविधान की प्रस्तावना सुनाकर आद्या ने जीता सबका दिल।।
।।संवाददाता-वीरेन्द्र कुमार।।
करनैलगंज, गोंडा :
दो टूक : गोण्डा जनपद के करनैलगंज क्षेत्र के महज चार साल की उम्र में संविधान की प्रस्तावना 38.38 सेकंड में सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली नन्ही आद्या मिश्रा को संविधान दिवस पर सम्मानित किया गया। 
भाजपा नेता एवं करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 'पसका' ने आद्या को 51 हजार रुपये की नकद धनराशि और उपहार भेंटकर उसका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान आद्या ने संविधान की प्रस्तावना सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।
विस्तार : 
संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में दिग्विजय सिंह 'पसका' ने नन्ही आद्या मिश्रा को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने आद्या को 51 हजार रुपये नकद, संविधान की पुस्तक, गिफ्ट पैक, मिठाई, डायरी और पेन भेंट किए। इतनी कम उम्र में संविधान की प्रस्तावना को याद रखने और स्पष्ट उच्चारण के साथ सुनाने की उसकी प्रतिभा की सराहना की।
गौरतलब है कि गोंडा के न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी अरुण मिश्रा की बेटी आद्या ने महज चार वर्ष की उम्र में भारत के संविधान की प्रस्तावना 38.38 सेकंड में सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। उसकी इस उपलब्धि ने जिले को गौरवान्वित किया है।
आद्या की प्रतिभा को इससे पहले तत्कालीन जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह समेत कई प्रतिष्ठित लोगों और संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
इस मौके पर दिग्विजय सिंह 'पसका' ने कहा कि आद्या गोंडा की बेटी है और इतनी छोटी उम्र में संविधान की प्रस्तावना याद कर रिकॉर्ड बनाना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आद्या की जुबान पर मां सरस्वती का आशीर्वाद है। उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए प्रेरित करते हुए आद्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें