ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: सेंट्रल नोएडा के थानों में कार्यप्रणाली सुधारने पर डीसीपी सख्त, कार्यालयी कामकाज की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गौतमबुद्धनगर: सेंट्रल नोएडा के थानों में कार्यप्रणाली सुधारने पर डीसीपी सख्त, कार्यालयी कामकाज की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से लेकर महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई तक दिए निर्देश, अभिलेखों के रखरखाव और न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतने की हिदायत

दो टूक//नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह एवं एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने सेंट्रल नोएडा जोन के सभी थानों के कार्यालयों में तैनात उपनिरीक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान थानों में होने वाले अभिलेखीय एवं कार्यालयी कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में डीसीपी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा माननीय न्यायालयों से संबंधित रिट, विभिन्न पत्रावलियों एवं अन्य न्यायिक मामलों में समय से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला संबंधी शिकायतों और अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान थानों के अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, माल मुकदमाती और मालखाने से संबंधित कार्यों का उचित प्रबंधन करने तथा थानों में प्राप्त जनशिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
डीसीपी एवं एडीसीपी ने सभी उपनिरीक्षकों और कर्मचारियों को अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और अनुशासन के साथ करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य करे, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बने तथा आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकें।

गोष्ठी के माध्यम से अधिकारियों ने थानों की आंतरिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने, कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता लाने और जनशिकायतों के त्वरित समाधान के प्रति पुलिसकर्मियों को गंभीरता से कार्य करने का संदेश दिया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें