ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : मानहानि में सीधे FIR दर्ज करने पर हाईकोर्ट सख्त।।|Lucknow: The High Court is strict on filing a direct FIR for defamation.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
मानहानि में सीधे FIR दर्ज करने पर हाईकोर्ट सख्त।।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल।
दो टूक : आपराधिक मानहानि के मामलों में सीधे एफआईआर दर्ज करने की पुलिस की कार्यप्रणाली पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने टिप्पणी की कि स्थापित कानूनी प्रक्रिया के बावजूद प्रदेश में अधिकारी जल्दबाजी में मानहानि के मुकदमे दर्ज कर रहे हैं। कोर्ट ने एआई से तैयार ऑडियो क्लिप फेसबुक पर साझा करने के आरोप में दर्ज एफआईआर पर रोक लगाते हुए अपर मुख्य सचिव (गृह) से जवाब तलब किया है।
विस्तार : 
न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने अपर मुख्य सचिव (गृह) को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर बताने का निर्देश दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2016 के फैसले के बावजूद भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत आपराधिक मानहानि के मामलों में एफआईआर क्यों दर्ज की जा रही है। अदालत ने यह भी पूछा है कि कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई प्रस्तावित है। निर्धारित समय तक जवाब दाखिल नहीं होने पर अधिकारी को संबंधित दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होना होगा।
यह मामला मोहम्मद रियाज उर्फ रियाज गाजी की याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता के खिलाफ हरदोई कोतवाली में 29 अक्टूबर 2026 को बीएनएस की धारा 356 और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि उन्होंने फेसबुक पर एक अन्य व्यक्ति की पोस्ट साझा की थी, जिसमें कथित तौर पर एआई से तैयार और संपादित ऑडियो क्लिप मौजूद थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पोस्ट से उनकी और राजनीतिक दल की छवि धूमिल हुई है।
याचिकाकर्ता ने दलील दी कि किसी अन्य व्यक्ति की पोस्ट साझा करने मात्र से आईटी एक्ट की धारा 66डी का अपराध नहीं बनता और एफआईआर दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज कराई गई है। राज्य सरकार के वकील ने याचिका का विरोध किया।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2016 के फैसले का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर शुरू की जानी चाहिए, न कि सीधे एफआईआर दर्ज करके। इसी कानूनी प्रक्रिया के उल्लंघन पर अदालत ने पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गृह विभाग के शीर्ष अधिकारी से जवाब मांगा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें