ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

रायबरेली : धान तौलने के विवाद में कुल्हाड़ी-बेल्चे से जानलेवा हमला, पति-पत्नी गिरफ्तार।||Rae Bareli: Husband and wife arrested for fatal attack with axe and shovel over paddy weighing dispute.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
रायबरेली  : 
धान तौलने के विवाद में कुल्हाड़ी-बेल्चे से जानलेवा हमला, पति-पत्नी गिरफ्तार।
।।अमित सैनी।।
दो टूक : रायबरेली जनपद के थाना महराजगंज क्षेत्र में धान की तौल को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर कुल्हाड़ी और बेल्चे से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में युवक के सिर, माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बेल्चा भी बरामद किया है।
विस्तार : 
थाना महराजगंज पुलिस के मुताबिक 23 नवंबर को ग्राम थरि मजरे मांझगांव निवासी अंकुल ने पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ देवनाथ को धान की तौल के लिए बुलाया था। तौल के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद अंकुल, उसके भाई अंकुश और पत्नी शिवांशी ने एकराय होकर कुल्हाड़ी व बेल्चे से पुष्पेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित की तहरीर पर महराजगंज थाने में मुकदमा संख्या 150/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को महराजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंकुल और उसकी पत्नी शिवांशी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त एक बेल्चा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की है। तीसरे आरोपी अंकुश की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस विज्ञप्ति में जानकारी नहीं दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें