ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- कथा में आज डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का हुवा आगमन, उन्होंने व्यासपीठ व राजनजी महराज का लिया आशीर्वाद, आलोक दासजी महराज ने किया स्वागत अभिनंदन

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा।
जिले के इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत जयप्रभा ग्राम जानकीनगर स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कालेज में पूज्य राजन जी महाराज की नौ दिवसीय रामकथा चल रही है। कथा के आठवें दिन मंगलवार को यहां उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आगमन हुवा। उन्होंने पूज्य राजन जी महराज व व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे मित्र आलोक दास जी महराज ने यहां भव्य रामकथा का आयोजन किया है। मैं कथा के ऐसे भव्य आयोजन पर गोंडा वासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आलोक दास जी महराज लगातार सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित किए हैं और पूरे देश में भ्रमण करके, प्रवास करके लगातार सनातन संस्कृति की पताका को फहराने का काम कर रहे हैं। जनपद के इटियाथोक क्षेत्र में जिस ढंग से उन्होंने भव्य कथा का आयोजन किया है, वह सराहनीय है। इस कथा के जरिये प्रभु की कृपा गोण्डा सहित पूरे देश व प्रदेश पर बरस रही है। यह सब आलोक दास जी के मेहनत और उनके लगन से संभव हुआ है। कहा ऐसी माता को हम प्रणाम करते है जिन्होंने आलोक दास जी महराज जैसे बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने आयोजक संग बैठकर कुछ देर तक कथा का श्रवण भी किया।
बताते चले कि इसके पूर्व जयप्रभा ग्राम में हेलीपैड पर उतरने के बाद डिप्टी सीएम सर्वप्रथम आलोक दास जी महाराज के पोखरा स्थित आवास पर पहुंचे। आलोक दास जी महराज के सौजन्य से चल रही गौशाला में पहुंचकर उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद लिया। उन्होंने गोसेवा को भारतीय सनातन परंपरा, करुणा और सेवाभाव का प्रमुख प्रतीक बताया।
कथा में विधायक विनय द्विवेदी, आशीष त्रिपाठी, मंसाराम वर्मा, कथा आयोजक आलोक दास जी महाराज, उनके पिता भ्रमर दासजी महराज, उनके भाई अवधेशानंद जी महराज सहित अन्य साधु संत मौजूद रहे।

पत्रकारवार्ता----
पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृजेश पाठक ने कथा के आयोजक महंत आलोक दास की सराहना की और इसे प्रदेश की पहली ऐसी बड़ी कथा बताया और आलोक दास की इस आयोजन के लिए सराहना की।
उन्होंने सपा को सनातन संस्कृति का घोर विरोधी बताया। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी प्रभु श्रीराम की शरण में आना चाहती है तो सनातन परंपरा सभी को स्वीकार करती है। उन्होंने अखिलेश यादव से अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में जाकर माफी मांगने की बात कही। श्री पाठक ने कहा कि सपा को अपनी सरकारों के दौरान सनातन संस्कृति के खिलाफ हुए कार्यों, प्रदेश में हुए दंगों और कारसेवकों पर चली गोलियों के लिए माफी मांगनी चाहिए। बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा केवल वोट हासिल करने के लिए अलग-अलग रूप धारण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकारों में गुंडे और माफियाओं को संरक्षण दिया जाता था, जबकि मौजूदा सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी को लेकर पूछे गए सवाल पर भी डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है। 

इनसेट---
पवन सिंह व अनूप जलोटा सहित अन्य लोग आएंगे,,,
रामकथा के पश्चात यहां 26 व 27 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम/ भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा। प्रथम दिवस शाम 5 बजे बी0 प्राक और शाम 7 बजे भोजपुरी स्टार पवन सिंह आमंत्रित हुए हैं। इसी प्रकार दूसरे दिन 27 नवम्बर को प्रसिद्ध भजन अनूप जलोटा और कीर्तिदान गढ़वी को आमंत्रित किया गया है। अंत मे 28 नवम्बर को सुबह 8 बजे से पूरे दिन विशाल भंडारा होगा।

इनसेट--
ट्रस्ट के पदाधिकारी अरविंद शुक्ल ने बताया कि कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल और राजन जी महराज के यूट्यूब चैनल पर भी हो रहा है। कथा पांडाल तक स्रोताओ को आने व उन्हें वापस घर ले जाने के लिए क्षेत्र में तमाम संख्या में मुफ्त बस की सेवा प्रतिदिन उपलब्ध कराई गई है। 
उन्होंने बताया कि यह कथा आगामी 25 नवंबर तक चलेगी जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा समापन के बाद 26 व 27 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से पूरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के जय प्रभा ग्राम जानकीनगर स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कालेज में नौ दिवसीय रामकथा का भव्य शुभारम्भ बीते मंगलवार को हुआ है। पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से यहां रामकथा की जा रही है। कथा आयोजक श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अद्द्यक्ष आलोक दास जी महराज हैं।
गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें