मऊ :
खेत में किसान के साथ धान काटते नजर आए BSP प्रत्याशी भरत भैया, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल।
दो टूक : मऊ के मधुबन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी भरत भैया की एक अलग अंदाज वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में भरत भैया एक किसान के खेत में पहुंचकर उसके साथ धान की कटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।
आमतौर पर चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी जनसभाओं, नुक्कड़ बैठकों और जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाते हैं, लेकिन भरत भैया की खेत में धान काटते हुए तस्वीर ने चुनावी माहौल में एक अलग चर्चा छेड़ दी है। तस्वीर में वह किसान के साथ खेत में हाथ बंटाते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे किसानों के बीच पहुंचने का प्रयास बता रहा है तो कोई इसे चुनाव प्रचार का अनोखा अंदाज मान रहा है।
फिलहाल, किसान के खेत में धान काटते हुए भरत भैया की यह तस्वीर मधुबन विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
