बुधवार, 4 नवंबर 2026

उप्र पुलिस की 74वीं वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में गोण्डा पुलिस के नवीन सिंह ने मैराथन रेस में हासिल किया तृतीय स्थान

शेयर करें:
गोण्डा।
उप्र पुलिस की 74वीं वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स/साइक्लिंग)-2026 प्रतियोगिता का आयोजन 27.10.2026 से 31.10.2026 तक 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में गोण्डा पुलिस के आरक्षी नवीन सिंह ने गोरखपुर जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए मैराथन रेस इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। आरक्षी नवीन सिंह की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग गौरवान्वित हुआ है। गोण्डा पुलिस परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।