ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: सलारपुर में भक्तिमय माहौल के बीच श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: सलारपुर में भक्तिमय माहौल के बीच श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

कलश यात्रा में माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, भजनों की धुन पर झूमे भक्त; कथा के प्रथम दिन धुंधकारी मुक्ति प्रसंग का हुआ वर्णन

दो टूक//नोएडा, 28 नवंबर 2026। नोएडा के सलारपुर गांव स्थित शिव मंदिर, गुर्जर सम्राट मिहिर भोज चौक, मेट्रो स्टेशन सेक्टर-81 के समीप क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन की शुरुआत श्रद्धा, उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में क्षेत्र की माताओं-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिव मंदिर, खेड़ा देवत, बाबा मोड़ा धाम सहित अन्य पवित्र स्थलों से ट्रैक्टरों के माध्यम से निकली यात्रा में श्रद्धालु हाथों में धर्म ध्वज लेकर प्रभु श्रीराम और राधा-कृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। डीजे और भक्ति संगीत पर बज रहे भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। महिलाओं की मंगलमय भागीदारी और श्रद्धालुओं के उत्साह से पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान भारतीय किसान यूनियन के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कथा वाचक श्री जितेंद्र व्यास जी महाराज, श्री नमन गिरि महाराज एवं श्री चंद्रशेखर गिरि महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी संत-महात्माओं का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा वाचक श्री जितेंद्र व्यास जी महाराज ने विधिवत मंगलाचरण के साथ कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने धुंधकारी मुक्ति प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। महाराज श्री ने श्रीमद्भागवत कथा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भागवत श्रवण मनुष्य के जीवन में सकारात्मक विचारों का संचार करता है तथा उसे सत्य, सेवा और सद्कर्म की प्रेरणा देता है। कथा प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

इस धार्मिक आयोजन में जलकेश बाबूजी, सुभाष नेताजी, सिंहराज गुर्जर, मनोज त्यागी, शोभाराम भाटी, अजय गुर्जर, कालूराम भाटी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य यजमान अशोक भाटी ने सभी क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें और धर्मलाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव, संस्कार और एकता को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ के साथ ही सलारपुर क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता की विशेष छटा देखने को मिली।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें