बुधवार, 4 नवंबर 2026

गोण्डा- आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना परसपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 411/2026 धारा 108 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र पप्पू गौतम निवासी ग्राम छतौनी डेहरास, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना से सम्बन्धित एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण—
वादी विनोद कुमार पुत्र सूजपाल गौतम निवासी ग्राम बढ़नापुर, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर तहरीर दी गयी कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह रवि कुमार गौतम निवासी ग्राम छतौनी डेहरास, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा के साथ किया था। वादी के अनुसार, अजय गौतम पुत्र पप्पू गौतम निवासी ग्राम छतौनी डेहरास, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा के पास उनकी पुत्री का फोटो था तथा वह उनकी पुत्री को आए दिन परेशान करता था। इससे परेशान होकर उनकी पुत्री ने 5.9.2026 को समय करीब 5 बजे शाम अपनी ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वादी की तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त—
अजय गौतम पुत्र पप्पू गौतम निवासी ग्राम छतौनी डेहरास, थाना परसपुर, गोण्डा।
बरामदगी—
एक अदद स्क्रीन टच मोबाइल फोन (Realme 14 Pro+ 5G), रंग काला।
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 411/2026, धारा 108 बीएनएस, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।