गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी के सामान सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के सामान व ₹1,220/- नकद बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी नियाज अहमद पुत्र तालुकदार निवासी ग्राम रुद्रगढ़ नौसी, थाना धानेपुर, गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर पर तहरीर दी गई कि वह अपने परिवार सहित मुम्बई में निवास करता है। उसके पट्टीदार आरिफ पुत्र बकरीदी भी अपने परिवार के साथ मुम्बई में रहते हैं। दोनों के गांव वापस आने पर अपने- अपने घरों को खोलकर देखा तो घर में रखा गेहूं, चावल एवं सरसों ड्रम से निकालकर चोरी कर लिया गया था। साथ ही घर में रखे पंखे एवं बैटरी भी गायब थे। इसी प्रकार आरिफ के घर से भी बर्तन एवं पंखे चोरी कर लिए गए थे। वादी के अनुसार उक्त सामान को मो0 रशीद पुत्र मो0 रफीक, मो0 रिजवान पुत्र मो0 निसार, मो0 अफाख पुत्र मुजीब अंसारी एवं रामू पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम नकहरा, थाना नवाबगंज, गोण्डा द्वारा चोरी कर बेच दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही-
4.11.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्त एवं चोरी की घटना के अनावरण के क्रम में मुखबिर की सूचना पर ग्राम रूदगढ़ नौसी से सिंहपुर जाने वाले मार्ग पर गौशाला के पास से अभियुक्त रामू पुत्र मेवालाल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 2 अदद सीलिंग फैन, 20 मीटर बिजली का केबल तार, 1 अदद लोहे की कुल्हाड़ी एवं ₹1,220/- नकद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धानेपुर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त रामू ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी मो0 रशीद पुत्र मो0 रफीक, मो0 रिजवान पुत्र मो0 निसार एवं मो0 आफाक पुत्र मो0 मुजीब अंसारी, निवासीगण ग्राम रूदगढ़ नौसी, थाना धानेपुर के साथ मिलकर नियाज अहमद एवं आरिफ के घर में चोरी की थी। अभियुक्त ने बताया कि उनके घर से कई दिनों में धीरे-धीरे चावल, सरसों एवं गेहूं की बोरियां चोरी कर दुकानों पर बेच दी थीं तथा प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली थी। इसके अतिरिक्त दो सीलिंग फैन, बिजली का केबल तार एवं कुल्हाड़ी भी चोरी की थी, जिन्हें बेचने के लिए वह ले जा रहा था। अभियुक्त के कब्जे से बरामद ₹1,220 चोरी किए गए अनाज को बेचने से प्राप्त धनराशि में उसके हिस्से के थे।
गिरफ्तार अभियुक्त-
रामू पुत्र मेवालाल, निवासी ग्राम नकहरा, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-385/2026, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा ।
बरामदगी-
01.02 अदद सीलिंग फैन ।
02.20 मीटर बिजली का केबल तार।
03.01 अदद लोहे की कुल्हाड़ी (लकड़ी का बेंट लगा हुआ)।
