बुधवार, 4 नवंबर 2026

गोण्डा- परसपुर पुलिस ने दहेज मृत्यु के मामले में 2 वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना परसपुर पुलिस ने दहेज मृत्यु के मामले में 2 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 347/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 1 पुरुष अभियुक्त एवं 1 महिला अभियुक्ता को उनके घर ग्राम पाण्डेपुरवा, सकतपुर सरैया से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व० राधेश्याम निवासी ग्राम जानकी पुरवा, मौजा सकरौरा, थाना कोतवाली करनैलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर तहरीर दी गयी कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह 12.5.2026 को सूरज पाण्डे पुत्र शेष नारायण पाण्डे निवासी ग्राम पाण्डे पुरवा, मौजा सरैया, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा के साथ किया था। आरोप है कि 26.7.2026 को दहेज की मांग को लेकर पति सूरज पाण्डे, जेठ नीरज पाण्डे, जेठानी रोशनी एवं सास द्वारा एक राय होकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया गया तथा घर में मारकर फांसी पर लटका दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. सूरज पाण्डेय पुत्र शेषनारायण पाण्डेय, निवासी ग्राम पाण्डेयपुरवा, सकतपुर सरैया, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
2. माया देवी पत्नी शेषनारायण पाण्डेय, निवासी ग्राम पाण्डेयपुरवा, सकतपुर सरैया, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 347/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।