शनिवार, 7 नवंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: ओखला बैराज पर दीपोत्सव और यमुना आरती को लेकर पुलिस मुस्तैद, एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने परखी सुरक्षा व्यवस्था!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ओखला बैराज पर दीपोत्सव और यमुना आरती को लेकर पुलिस मुस्तैद, एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने परखी सुरक्षा व्यवस्था!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। दीपोत्सव एवं यमुना आरती के आयोजन को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी नोएडा श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र ने थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत चौकी ओखला बैराज पहुंचकर आयोजित दीपोत्सव एवं यमुना आरती कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती, श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। भीड़ को नियंत्रित रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में सभी पुलिसकर्मी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में दीपोत्सव और यमुना आरती में शामिल हो सकें।

गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके !!