शनिवार, 7 नवंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-71 अंडरपास के पास गांजा तस्करी करते महिला गिरफ्तार, 1.5 किलो गांजा बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-71 अंडरपास के पास गांजा तस्करी करते महिला गिरफ्तार, 1.5 किलो गांजा बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को थाना सेक्टर-113 पुलिस टीम स्थानीय अभिसूचना की सहायता से क्षेत्र में चेकिंग एवं निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सेक्टर-71 अंडरपास की सर्विस रोड के पास से रफसाना पुत्री स्वर्गीय शहर अली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान रफसाना (25 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय शहर अली, मूल निवासी ग्राम किसामत मुकोररी, थाना दिनहटा, जनपद कूचबिहार, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वर्तमान में वह ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-75, गौतमबुद्धनगर में रह रही थी।

पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दर्ज अभियोग का विवरण: थाना सेक्टर-113 में मु0अ0सं0 496/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जारी विवरण में मु0अ0सं0 441/2022, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का भी उल्लेख किया गया है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।।