शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

गोण्डा- कौडिया पुलिस ने अवैध पटाखों का भण्डारण व बिक्री करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना कौडिया पुलिस ने अवैध पटाखों का भण्डारण एवं बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में पटाखे को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6.11.2026 को थाना कौड़िया पुलिस के उ0नि0 अमन कन्नौजिया, चौकी प्रभारी आर्यनगर, मय हमराह पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त मे रवाना थे कि मुखबिर की सूचना पर पृथ्वीनाथ मोड़ स्थित गोदाम पर छापेमारी की गई। इस दौरान गोदाम से एक बोरी में 555 अदद पटाखे (सुतली बम) एवं 01 कार्टून थैले में विभिन्न प्रकार के अन्य पटाखे बरामद हुए। मौके पर मौजूद अभियुक्त फैयाज उपरोक्त से पटाखों के भण्डारण एवं बिक्री से सम्बन्धित वैध लाइसेंस मांगा गया, किन्तु वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त द्वारा बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भण्डारण किए जाने एवं उनके असुरक्षित रख-रखाव के सम्बन्ध में थाना कौड़िया पर मु0अ0सं0 270/2026 धारा 9B विस्फोटक अधिनियम, 1884 एवं धारा 288 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त—
फैयाज पुत्र महरूम, निवासी ग्राम बीरपुर भोज, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 270/2026 धारा 9B विस्फोटक अधिनियम, 1884 एवं धारा 288 बीएनएस, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा।
बरामदगी—
1. एक बोरी में 555 अदद पटाखे (सुतली बम)।
2. 01 कार्टून थैले में विभिन्न प्रकार के अन्य पटाखे।