सोमवार, 9 नवंबर 2026

गोण्डा- देवस्थान पर उमड़ा भक्ति का सैलाब, खुली मां लक्ष्मी के आंखों की पट्टी

शेयर करें:
गोण्डा।
इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर विशुनपुर तिवारी स्थित ब्रह्मदेव स्थान में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बीते देर शाम यहां मां लक्ष्मी की आंखों की पट्टी खोलने का कार्यक्रम हुवा। स्थानीय पत्रकार रंजीत तिवारी के बेटे अंश, उनकी मां और भांजे अयांस ने श्रद्धा भाव से मां की आंखों की पट्टी 26,551 रुपये में खोली। इस अवसर पर पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। जैसे ही मां के दर्शन हुए, पूरा ब्रह्मदेव स्थान “जय मां लक्ष्मी, जय मां लक्ष्मी" के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों के चेहरों पर खुशी, आंखों में श्रद्धा और हाथों में पूजा की थालियां देखते ही बन रही थीं। मां लक्ष्मी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने घर-परिवार में सुख, समृद्धि, शांति और क्षेत्र के कल्याण की कामना की। भक्तों का कहना है कि मां की आंखों की पट्टी खोलना बड़े ही सौभाग्य की बात है। मान्यता है कि इस पावन क्षण में मां की कृपा दृष्टि जिस पर पड़ती है, उसके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती।