उन्नाव :
छठ महापर्व को लेकर गंगा घाट पर पुलिस अलर्ट, ASP ने परखी सुरक्षा व्यवस्था।
दो टूक : छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उन्नाव पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार ने थाना बारासगवर क्षेत्र के ग्राम लालखेड़ा स्थित गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा, आवागमन और आपदा प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विस्तार :
उन्नाव एएसपी ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गंगाघाट का निरीक्षण किया । इस दौरान गोताखोरों की मदद से घाट पर पानी की गहराई का परीक्षण कराया गया, जिसमें पानी अधिक गहरा नहीं पाया गया। एएसपी ने घाट पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर नावों और गोताखोरों की उपलब्धता का भी जायजा लिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
उन्नाव पुलिस द्वारा छठ महापर्व के मद्देनजर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
