मंगलवार, 10 नवंबर 2026

उन्नाव :जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।।||Unnao:Three accused arrested in connection with a deadly attack.||

शेयर करें:
उन्नाव :
जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।।
दो टूक : उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक थाना अचलगंज क्षेत्र ग्राम पड़री कला निवासी श्यामाकांती पत्नी सुमेर लोध ने 9 नवंबर को अचलगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके जेठ राजू के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 367/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 352, 3(5) और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया था।