शनिवार, 7 नवंबर 2026

लखनऊ : ACP की फटकार पर जागी पुलिस,एक माह बाद FIR किया दर्ज।।||Lucknow: Police woke up after ACP's reprimand, FIR registered after a month.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
ACP की फटकार पर जागी पुलिस,एक माह बाद FIR किया दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के  मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सवा महीने पहले सरेराह बुजुर्ग की पिटाई के मामले में पीड़ित एक माह तक थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। आखिरकार पीड़ित ने एसीपी आरके सिंह के दरबार में गुहार लगाई। एसीपी की कड़ी फटकार और निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विस्तार : 
कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के सुल्सामऊ मजरा मनोहरापुर निवासी कौशल किशोर के मुताबिक, बीती 24 सितंबर को वह बेटे की अमिलिहाखेड़ा स्थित दुकान पर रुपये लेकर जा रहे थे। रास्ते में दाऊदपुर मजरा गोविंदपुर निवासी रवि यादव ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार मोहनलालगंज पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के बजाय उन्हें थाने के चक्कर लगवाए जाते रहे। आखिरकार न्याय की आस में वह एसीपी आरके सिंह के कार्यालय पहुंचे और पूरी आपबीती सुनाई। एसीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।