शनिवार, 7 नवंबर 2026

लखनऊ :हुतात्मा दिवस पर विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर,9 यूनिट रक्तदान।Lucknow:VHP-Bajrang Dal organised a blood donation camp on Martyrs' Day, donating 9 units of blood.||

शेयर करें:
लखनऊ :
हुतात्मा दिवस पर विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर,9 यूनिट रक्तदान।
।।डी एस शास्त्री।।
●दो दर्जन की रक्तदाता सूची तैयार, मानव सेवा का दिया संदेश।
दो टूक : श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले रामभक्त हुतात्माओं की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, लखनऊ दक्षिण की ओर से हुतात्मा दिवस पर सरदार पटेल डेंटल कॉलेज में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 9 यूनिट रक्तदान किया। वहीं, 30 लोगों की रक्त संबंधी जानकारी जुटाकर रक्तदाता सूची तैयार की गई।
विस्तार :
कार्यक्रम के आयोजक एवं बजरंग दल के जिला संयोजक एडवोकेट शुभम सिंह गौर ने कहा कि हुतात्माओं का त्याग और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। रक्तदान महादान है और संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
 शिविर में विभाग सह संयोजक अमरेंद्र, जिला मंत्री धीरज सोनकर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिला संयोजक शुभम सिंह गौर, जिला संस्कार प्रमुख संजीव मिश्रा, साप्ताहिक मिलन प्रमुख सायंम सिंह, कार्यकारिणी सदस्य हर्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एवं रक्तदाता सूची तैयार करने की पहल का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।