ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: थाना फेस-2 पहुंचे पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: थाना फेस-2 पहुंचे पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

थाना परिसर से लेकर डायल-112 पीआरवी की कार्यप्रणाली तक परखी, पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रहने की दी हिदायत

दो टूक//नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को जनहित के अनुरूप प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड ने शनिवार, 28 नवंबर को थाना फेस-2 का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, विभिन्न हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय सहित थाने की अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, डाटा फीडिंग तथा अभियोगों से संबंधित रिकॉर्ड को समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर और व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।

पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिसिंग का केंद्र आम नागरिक होना चाहिए। थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ मृदु, शालीन और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

उन्होंने थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों के लिए उचित प्रतीक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने और थाना परिसर की व्यवस्थाओं को लगातार दुरुस्त बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत देते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाए। पुलिस की कार्यशैली में अनुशासन, जवाबदेही और आमजन के प्रति संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।

थाना निरीक्षण के उपरांत पुलिस आयुक्त ने थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने डायल-112 पीआरवी वाहनों की कार्यप्रणाली, मौके पर पहुंचने की तत्परता और रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की। पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया कि आपातकालीन सूचना मिलते ही बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचें और पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों को तत्काल प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराएं।

पुलिस आयुक्त के इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाना तथा शिकायतों के निस्तारण से लेकर आपातकालीन पुलिस सहायता तक की व्यवस्था को मजबूत करना रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए अनुशासन के साथ-साथ आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और समयबद्ध कार्रवाई बेहद जरूरी है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें