सोमवार, 9 नवंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: कासना पुलिस का बड़ा खुलासा: एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर से चोरी हुईं 28 बैटरियां बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: कासना पुलिस का बड़ा खुलासा: एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर से चोरी हुईं 28 बैटरियां बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

24 घंटे के अंदर चोरी की वारदात का खुलासा, चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद; मास्टर-की, दो अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल रिक्शा भी पुलिस ने किया बरामद

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कासना पुलिस ने एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गईं सभी 28 एमेरान क्वांटा बैटरियां, 3D प्रिंटिंग मशीन की लाइसेंस/मास्टर-की के रूप में इस्तेमाल होने वाली पेन ड्राइव, दो अवैध चाकू और वारदात में प्रयुक्त रिक्शा (रेहड़ी) बरामद किया है।

खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र, कासना के उप महाप्रबंधक ने थाना कासना में शिकायत दर्ज कराई थी कि संस्था के 3D प्रिंटिंग रूम से कई यूपीएस एमेरान क्वांटा बैटरियां और 3D प्रिंटिंग मशीन की लाइसेंस/मास्टर-की चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना कासना में मुकदमा अपराध संख्या 223/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से पकड़े गए तीनों आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कासना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस टीम ने 8 नवंबर 2026 को तीनों आरोपियों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उस्मान अली, जौनी और इमान के रूप में हुई है।

बंद पड़ी फैक्ट्री में छिपाकर रखी थीं चोरी की बैटरियां

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर खानपुर रोड स्थित एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। इसके बाद 3D प्रिंटिंग रूम से 28 बैटरियां और मशीन में लगी एक पेन ड्राइव चोरी कर ली। चोरी की गई बैटरियों को रिक्शा (रेहड़ी) में रखकर एक बंद पड़ी फैक्ट्री में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. उस्मान अली (20 वर्ष) पुत्र साबिर अली, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना रजपुरा, जिला संभल। वर्तमान पता ग्राम लडपुरा, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर।
  2. जौनी (22 वर्ष) पुत्र जनक सिंह, निवासी कस्बा खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर। वर्तमान पता ग्राम घोड़ी बछेड़ा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
  3. इमान (22 वर्ष) पुत्र इस्लाम, निवासी ओल्ड फरीदाबाद, थाना एनआईटी-5, जिला फरीदाबाद, हरियाणा। वर्तमान पता ग्राम ऐच्छर, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।

पुलिस ने यह सामान किया बरामद

  • चोरी की गईं 28 एमेरान क्वांटा बैटरियां।
  • 3D प्रिंटिंग मशीन की लाइसेंस/मास्टर-की के रूप में इस्तेमाल होने वाली पेन ड्राइव।
  • दो अवैध चाकू।
  • चोरी की वारदात में इस्तेमाल रिक्शा (रेहड़ी)।

उस्मान अली पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान अली के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और संभल जनपद में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जौनी के खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में तथा इमान के खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में पूर्व के आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कासना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा हुआ और चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया।।