शनिवार, 7 नवंबर 2026

मऊ :जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा,11 जुआरी गिरफ्तार,ताश के 52 पत्ते जब्त।।||Mau:Police raid gambling den, arrest 11 gamblers, seize 52 playing cards.||

शेयर करें:
मऊ :
जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा,11 जुआरी गिरफ्तार,ताश के 52 पत्ते जब्त।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोतवाली घोसी सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ घोसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते और कुल 76,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया।
विस्तार :
कोतवाली घोसी पुलिस के अनुसार 7 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घोसी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान जुआ खेल रहे 11 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में संजय सिंह, रानू जायसवाल, अमित सोनकर, जगतदीश प्रसाद सोनकर, कमान चौहान, राजकिशोर, गणेश वर्मा, सत्येन्द्र सोनकर, अच्छे लाल यादव, सोनू सुभाष सोनकर और धर्मेन्द्र सोनकर शामिल हैं। सभी आरोपी घोसी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं स्थानों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने मौके से जुए की फड़ पर रखे 65 हजार रुपये तथा आरोपियों की जामा तलाशी के दौरान 11,900 रुपये बरामद किए। इस प्रकार कुल 76,900 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए।
पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना घोसी में मु0अ0सं0 449/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के नेतृत्व की अहम भूमिका रही।