गौतमबुद्धनगर: बिसरख पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में लिया!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
न्यू हैबतपुर में कब्रिस्तान के पास पुलिस ने दी दबिश, आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद
दो टूक//ग्रेटर नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसरख पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार 29 नवंबर 2026 को थाना बिसरख पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने न्यू हैबतपुर स्थित कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों पुष्पेन्द्र यादव और पवन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने मौके से 10 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेन्द्र यादव (22 वर्ष) पुत्र ब्रह्म सिंह यादव निवासी बम्हैटा, थाना वेवसिटी, गाजियाबाद, वर्तमान पता पुराना हैबतपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर तथा पवन (19 वर्ष) पुत्र देवराज सिंह निवासी बावनखेड़ा, थाना पनेठी, अलीगढ़, वर्तमान पता पुराना हैबतपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बिसरख में मु0अ0सं0 912/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद गांजे को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)