बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

उन्नाव : पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस ने शहीदों को किया नमन, परिजनों को सम्मानित कर लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प।||Unnao: On Police Memorial Day, the police paid tribute to the martyrs and honored their families, taking a pledge of devotion to duty.||

शेयर करें:
उन्नाव : 
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस ने शहीदों को किया नमन, परिजनों को सम्मानित कर लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प।
दो टूक : उन्नाव पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित पुलिस स्मृति दिवस पर परेड, वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को किया याद गया। इस अवसर शहीदो के परिजनों को सम्मानित कर कर्तव्यनिष्ठा का दृढ़संकल्प लिया गया।
विस्तार :
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन उन्नाव में शहीद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्मृति में भावपूर्ण स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में विगत एक वर्ष के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शहीदों की शौर्यगाथाओं से अवगत कराते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया।
इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन और उपस्थित पुलिसकर्मियों ने अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शहीदों के परिजनों का सम्मान, बलिदान को याद रखने का संकल्प
स्मृति दिवस समारोह के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। साथ ही उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने और उनके आदर्शों पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
पुलिस स्मृति दिवस ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों का साहस, समर्पण और शौर्य सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी शहादत को नमन करते हुए पुलिस विभाग ने जनसेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।