शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

सुलतानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,दो की मौत,छह घायल।||Sultanpur: A horrific accident on the Purvanchal Expressway, two dead and six injured.||

शेयर करें:
सुलतानपुर : 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,दो की मौत,छह घायल।।
दो टूक : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एर्टिगा और स्विफ्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
विस्तार : 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दोस्तपुर पहुंचाया गया। घायलों में गरिमा (25), पुत्री विनोद, निवासी आजमगढ़ के अलावा प्रदीप यादव, सुरेश, दीपिका, श्याम, ऋचा, रीता, राजेश और अजय समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। मृतकों के बिहार का निवासी होने की जानकारी मिली है।
घायलों में एक होमगार्ड जवान रक्षा और भारतीय सेना से संबंधित एक व्यक्ति के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना पर यूपी 32 बीजी 9255 नंबर की 108 एंबुलेंस के ईएमटी सचिन, पायलट पवन और ईएमई अजय वर्मा समेत अन्य एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चार एंबुलेंस की मदद से राहत कार्य किया गया।
हालांकि, दुर्घटना में मृतकों और घायलों की सही संख्या तथा उनकी पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है।