सीतापुर :
गोदलामऊ में दशहरा मेले की धूम, रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश।।
।।राकेश कुमार।।
दो टूक : सीतापुर जनपद के गोदलामऊ ब्लॉक में विजयदशमी के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और महापंडित रावण के बीच सत्य और असत्य के प्रतीकात्मक युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
इस दौरान मेले में स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही। आयोजन में गोदलामऊ के ग्राम प्रधान अखिलेश, मेला कमेटी के पुत्तीलाल, रामरतन, प्रकाश, मिठाई लाल समेत कई गणमान्य लोग और ग्रामवासी उपस्थित रहे। दशहरा मेले को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
