सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

लखनऊ : सरकारी जमीन पर फिर कब्जे की कोशिश,SDM ने रुकवाया निर्माण।||Lucknow: Another attempt to occupy government land, SDM stops construction.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सरकारी जमीन पर फिर कब्जे की कोशिश,SDM ने रुकवाया निर्माण।
●तहसील बंद होने का उठाया फायदा, शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के भौंदरी ग्राम पंचायत स्थित मरूई बाजार में सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, पूर्व में राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई बेशकीमती जमीन पर रविवार को फिर से बाउंड्री निर्माण कराया जाने लगा। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विस्तार :
मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र भौंदरी के मजरा रानीखेड़ा निवासी श्यामू समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मरूई बाजार में सड़क किनारे स्थित गाटा संख्या 177ख की भूमि राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज के नाम दर्ज है।
आरोप है कि इससे पहले भी उक्त जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया था, जिसे तत्कालीन नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हटवा दिया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार को तहसील बंद होने का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने मजदूर लगाकर जमीन पर दोबारा बाउंड्री निर्माण शुरू करा दिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने एसडीएम और पुलिस से शिकायत की।
एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलते ही राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी और अवैध कब्जा पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।