सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

मऊ :किशोरी से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने वाले सोहदे पहुचे हवालात।||Mau:The couple who molested a teenage girl and threatened to kill her landed in jail.||

शेयर करें:
मऊ :
किशोरी से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने वाले सोहदे पहुचे हवालात।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार, हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी अजय कुमार चौरसिया ने 18 अक्टूबर 2026 को थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि रेहान खान और जुबेर खान ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी।
पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 351(3) और 61(2) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।