सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे बड़ा हादसा टला, कचरा उठाने वाली गाड़ी में घुसी वैन कार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे बड़ा हादसा टला, कचरा उठाने वाली गाड़ी में घुसी वैन कार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं

दो टूक//नोएडा। नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वैन कार अनियंत्रित होकर कचरा उठाने वाली गाड़ी में जा घुसी। अचानक हुई टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के चलते कुछ देर के लिए वहां हलचल का माहौल बन गया।

यह घटना थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है।

हालांकि, वैन कार कचरा उठाने वाली गाड़ी में किन परिस्थितियों में घुसी और हादसे की वजह क्या रही, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जानकारी प्रतीक्षित है।।