सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

मऊ : लिच्छवी एक्सप्रेस में गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत,सीटीआई ने पहुचाय हास्पिटल।||Mau: A pregnant woman's health deteriorated on the Lichchavi Express, and the CTI rushed her to the hospital.||

शेयर करें:
मऊ : 
लिच्छवी एक्सप्रेस में गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत,सीटीआई ने पहुचाय हास्पिटल।
रेलवे कर्मचारियों की मानवीय पहल आई काम।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ -14005 लिच्छवी एक्सप्रेस में सोमवार को सफर के दौरान एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और महिला को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंचवाया।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय सपना अपने पति के साथ बेल्थरारोड से यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मामले की सूचना कंट्रोल के माध्यम से मिलते ही मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) राम प्रभाव यादव सक्रिय हो गए। उन्होंने बिना देर किए एंबुलेंस बुलवाई, जिससे महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सके।
इसके बाद उपनिरीक्षक विकास यादव और हेड कांस्टेबल कमलेश यादव के सहयोग से गर्भवती महिला को एंबुलेंस के जरिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया। वहां महिला को उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।
रेलवे कर्मचारियों की तत्परता की सराहना
यात्रा के दौरान अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आने पर रेलवे कर्मचारियों की सक्रियता और मानवीय संवेदनशीलता सामने आई। समय रहते एंबुलेंस की व्यवस्था होने से महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली। रेलवे कर्मचारियों की इस पहल ने जरूरत के समय त्वरित सहायता और मानवीय जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण पेश किया।