रविवार, 4 अक्टूबर 2026

लखनऊ :टेलीकॉम को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की सामान्य निकाय बैठक संपन्न।||Lucknow:General body meeting of Telecom Co-operative Credit Society concluded.||

शेयर करें:
लखनऊ :
टेलीकॉम को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की सामान्य निकाय बैठक संपन्न।
दो टूक : लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई मार्ग कैसरबाग स्थित टेलीफोन केंद्र परिसर में रविवार अपराह्न टेलीकॉम इंजीनियरिंग को-ऑपरेटिव क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट सोसायटी लिमिटेड की सामान्य निकाय बैठक आयोजित की गई । बैठक में पिछली वार्षिक सामान्य बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए समिति की प्रगति समेत वर्ष 2024-25 के देय लाभांश व 12 प्रतिशत के शुद्ध लाभ के निस्तारण और आगामी सहकारी वर्ष 2027-28 के बजट पर विचार विमर्श किया गया । इस मौके पर समिति की सह सचिव किरन वर्मा ने मुख्य अतिथि समेत सभी गणमान्य लोगों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया ।
विस्तार : 
रविवार को कैसरबाग स्थित टेलीफोन केंद्र परिसर में आयोजित बैठक की शुरुवात मुख्य अतिथि रंजन कुमार ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया । बैठक में मुख्य अतिथि रंजन कुमार के साथ समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, सचिव शशिकांत और सह सचिव श्रीमती किरण वर्मा ने अपने विचार रखे । बैठक के अंत में सह सचिव किरण वर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया ।
●आयोजित कार्यक्रम की फोटो -