लखनऊ :
दिल्ली के आईटी कंपनी के कर्मचारी ने लखनऊ में फांसी लगाकर दी जान।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना हसनगंज क्षेत्र के डालीगंज में शनिवार को एक दिल्ली के आईटी कम्पनी के कर्मचारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान रोमिल चौधरी (30) पुत्र रमेश चंद चौधरी के रूप में हुई है। वह मुकारिम नगर में मनकामेश्वर मंदिर के पास मकान संख्या 502/26 में रहता था।पारिवारिक परिस्थितियों से तनाव फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है।
विस्तार :
थाना हसनगंज पुलिस के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र डालीगंज मे एक ब्यक्ति के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरु की तो मृतक की पहचान 30 वर्षीय रोमिल रमेश चंद चौधरी के रूप में हुई है। जो दिल्ली स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उसकी मां की करीब एक वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी, जबकि उसके पिता लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इन पारिवारिक परिस्थितियों के चलते युवक के मानसिक तनाव में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और
आत्महत्या के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।।
