रविवार, 18 अक्टूबर 2026

लखनऊ :अस्पताल में बीमार मां की देखभाल करने गई महिला के घर चोरो ने की लाखों की चोरी।।||Lucknow:Thieves stole lakhs of rupees from the home of a woman who had gone to the hospital to care for her ailing mother.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अस्पताल में बीमार मां की देखभाल करने गई महिला के घर चोरो ने की लाखों की चोरी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। संकट मोचन मंदिर गली स्थित एक मोहल्ले में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने 50 हजार रुपये नकद और करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। वारदात के समय मकान में रहने वाली विधवा महिला अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए बेटे के साथ अस्पताल गई थी। घर लौटने पर उसे चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस घटना जांच शुरु कर दी।
विस्तार :
मिली जानकारी के मुताबिक कनक दीक्षित अपने बेटे तेजस्व दीक्षित के साथ मोहनलालगंज कस्बे में रहती हैं। उन्होंने बताया कि बीते 13 अक्टूबर को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए वह घर पर ताला लगाकर बेटे के साथ गई थीं। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। आरोप है कि चोर मेन गेट और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी व लॉकर तोड़कर हजारों की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी ने घर के गेट का ताला टूटा होने की सूचना दी। इसके बाद कनक अपने भाई के साथ घर पहुंचीं। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व लॉकर टूटे मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
पीड़िता ने मोहनलालगंज पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
मोहनलालगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। बंद मकान में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।