शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

लखनऊ : निगोहां में डिवाइडर से टकराई ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप,चालक समेत दो की मौत।।Lucknow:A pickup truck carrying oxygen cylinders collided with a divider in Nigohan, killing two people, including the driver.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
निगोहां में डिवाइडर से टकराई ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप,
चालक समेत दो की मौत।।
दो टूक : लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र
दखिना टोल प्लाजा के पास शुक्रवार शाम ऑक्सीजन सिलेंडर लदी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के केबिन में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकलवाकर सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे थाना निगोहां क्षेत्र शेखपुरा टोल प्लाजा के पास पिकअप वाहन संख्या UP70PT3327 के डिवाइडर से टकराने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि टक्कर से वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और उसमें सवार चालक व उसका सहयोगी केबिन में फंसे हुए थे।
मृतकों की पहचान पिकअप चालक इंद्रदेव पटेल (43) पुत्र रामदुलार, निवासी देवपुर शेरवा, जनपद जौनपुर और रमेश (46) पुत्र इंद्रपाल, निवासी कांटी, थाना करछना, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने समेत अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य रही और यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहा।