अम्बेडकरनगर :
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आम्रपाली राणा ने जीता कांस्य पदक।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या की अंतर-महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय, अकबरपुर की छात्रा आम्रपाली राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
14 और 15 अक्टूबर 2026 को गोण्डा स्थित श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ में आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा आम्रपाली राणा ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, महाविद्यालय की एक अन्य छात्रा अंतिमा वर्मा ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
आम्रपाली की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार वर्मा और क्रीड़ा प्रभारी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। महाविद्यालय परिवार ने पदक विजेता आम्रपाली राणा और प्रतिभागी अंतिमा वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
