अम्बेडकरनगर :
रिफॉर्म उत्सव के तहत पांती में किसान दिवस का आयोजन।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र पांती में गुरुवार को रिफॉर्म उत्सव के अंतर्गत किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रामजीत मौजूद रहे। इस दौरान इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. देवी प्रसाद, डॉ. शिवम, डॉ. प्रदीप, डॉ. लोकेश यादव, एसएफए हॉटस्पॉट अभय वर्मा सहित लगभग 50 किसानों ने भाग लिया।
वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. देवी प्रसाद ने किसानों को नैनो डीएपी,नैनो यूरिया, नैनो जिंक,बायो डीकंपोजर, नैनो कॉपर एवं सागरिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने किसानों से प्राकृतिक खेती और नैनो उर्वरकों के प्रयोग का आह्वान किया,वहीं डॉ. शिवम ने फसलों में लगने वाले कीट और फंगीसाइड के बारे में बताया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों को निशुल्क बायो डीकंपोजर वितरित किया गया और कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों व किसानों ने प्रदर्शन प्रक्षेत्र का भ्रमण भी किया।
