शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अम्बेडकरनगर :उधारी के रुपये मांगने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या,आधा दर्जन गिरफ्तार।||Ambedkar Nagar:An elderly man was beaten to death for demanding his money back; half a dozen were arrested.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
उधारी के रुपये मांगने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या,आधा दर्जन गिरफ्तार।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में उधारी के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में सीनियर सिटीजन की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार वयस्क और दो बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाठियां भी बरामद की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
इस्पेक्टर अमित कुमार पाण्डेय के अनुसार थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र भूपतिपुर कोडरहां गांव में उधारी के रुपये मांगने पर आरोपियों ने एकराय होकर वादी और उसकी 81 वर्षीय मां चंद्रावती देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल चंद्रावती देवी को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में ऋषि तिवारी, ऋतिक उर्फ मुण्डा, गरिमा मिश्रा और आशा तिवारी समेत चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ऋषि तिवारी के खिलाफ पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक शुभम यादव, हेड कांस्टेबल ध्रुवराज यादव, कांस्टेबल अनिल, अक्षय लाल, दिव्यांशु, ब्रह्मानंद शर्मा, महिला आरक्षी श्वेता मिश्रा, रवि कुमार यादव, प्रियंका राजपूत, विवेकानन्द यादव, पवन कुमार चतुर्वेदी, बृजमोहन, विजय बहादुर यादव, कुंवर पाल और अमिता चौहान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।