शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

गोण्डा: नवरात्रि पर फुलवारी पब्लिक स्कूल में ‘साहित्य उत्सव - काव्य शक्ति पर्व’ के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

शेयर करें:
गोण्डा: स्थानीय पंतनगर स्थित फुलवारी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 15 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर ‘साहित्य उत्सव - काव्य शक्ति पर्व’ के अंतर्गत एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमे साहित्य, संस्कृति और मातृशक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ​कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि गोण्डा के पुलिस उप- महानिरीक्षक (डीआईजी) अशोक शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बीएसए गोण्डा अमित सिंह, जीआईसी गोण्डा के प्राचार्य सुधीर पाण्डेय, ल.ब.श. महाविद्यालय के प्रो आरबी बघेल, पूर्व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उप्र डॉ. एचडी अग्रवाल, एलबीएस डिग्री कॉलेज के प्रबंध समिति सचिव उमेश शाह, पूर्व प्राचार्य प्रो वंदना सारस्वत, डाक अधीक्षक किरण सिंह सहित राजेश ओझा, सुरेश सिंह, पीपी यादव, राजेश सिंह, डॉ. अरविंद, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. ज्योत्स्ना शुक्ला, संजू छाबड़ा, डॉ. रेखा शर्मा (एचओडी बॉटनी एलबीएस), डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. मीनाक्षी मिश्रा, गुंजन शाह, पूजा छाबड़ा, अनिल सिंह, सोनी सिंह, रीना तिवारी और पुनीता मिश्रा जैसे तमाम अतिथि उपस्थित रहे।
​सभी ने माँ सरस्वती व माँ दुर्गा के चरणों में माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात, प्रख्यात कवयित्री शिप्रा सिंह ने सुमधुर वाणी में माँ सरस्वती की वंदना 'शारदे-शारदे, शारदे-शारदे' गाकर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।
​विद्यालय की प्रबन्धक एवं कार्यक्रम की आयोजक डॉ. नीता सिंह "नवल" ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। मुख्य अतिथि डीआईजी अशोक शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक आयोजन नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाते हैं तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।
​कवि सम्मेलन का शानदार और ऊर्जावान संचालन देश के प्रसिद्ध कवि नीरज पाण्डे ने किया, जबकि युवा कवि श्री शिवम मिश्रा जी ने इसका सफल संयोजन संभाला।
​मंच पर देश के ख्यातिलब्ध रचनाकारों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आमंत्रित कवियों में साहित्यभूषण शिवाकांत मिश्र ‘विद्रोही’, मधुप श्रीवास्तव, योगेश सिंह चौहान, संध्या त्रिपाठी, धीरज श्रीवास्तव, देशराज मधुसूदन, रिंकू एस राज, शिप्रा सिंह, रवि सिंह और वैष्णवी सिंह ने वीर रस, श्रृंगार, हास्य और शक्ति की कविताओं से खूब तालियाँ बटोरीं।
​कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में, विद्यालय के अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह और श्रीमती मालती सिंह ने सभी अतिथियों और कवियों को अंगवस्त्र (पट) व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंततः आयोजक डॉ. नीता सिंह "नवल" ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।।
(गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट)