शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

लखनऊ : राहगीर महिलाओं से लूटपाट करने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार।।||Lucknow: A notorious robber who robbed women passersby has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
राहगीर महिलाओं से लूटपाट करने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार।।
पुलिस ने तीन वारदातों का खुलासा।
दो टूक : लखनऊ के थाना रहिमाबाद पुलिस टीम ने राह चलते महिलाओं के पर्स और बैग छीनने की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लूट की तीन घटनाओं का खुलासा किया।आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन, महिलाओं का बैग और वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। 
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार बीते 14 अक्टूबर 2026 को रहीमाबाद थाना क्षेत्र के शिवपुर मोड़ पर महिमाखेड़ा निवासी शैलेन्द्र प्रताप और उनकी पत्नी से लूट की घटना हुई थी। पीड़ित की तहरीर के अनुसार, आरोपी ने दंपती को जान से मारने की धमकी देकर बैग में रखे पांच हजार रुपये, चांदी की राखियां, पायल, बच्चे का कंगन, अंगूठी, छल्ला और ओप्पो मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में रहीमाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
पुलिस ने नामजद आरोपी विजय रावत को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर लूट से संबंधित सामान बरामद किया गया। इसके बाद माल थाना क्षेत्र में हुई दो अन्य लूट की घटनाओं का भी खुलासा हुआ।
थाना माल क्षेत्र की दो वारदातों का भी खुलासा।
पुलिस के अनुसार, पहली घटना सितंबर माह के मध्य में सालेह नगर पुलिया के पास हुई थी, जहां मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला का पर्स छीन लिया गया था। इस मामले में माल थाने में मुकदमा संख्या 195/2026 दर्ज है। आरोपी की निशानदेही पर पीली धातु का मंगलसूत्र लॉकेट और एक जोड़ी कान के टॉप्स बरामद किए गए।
●दूसरी घटना सितंबर माह के अंत में तिवारीखेड़ा क्षेत्र में हुई थी। यहां भी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला का कैरी बैग छीनने का आरोप है। इस मामले में मुकदमा संख्या 223/2026 दर्ज है। पुलिस ने इस घटना से संबंधित मंगलसूत्र लॉकेट, अंगूठी और बच्चों के चांदी के खड़ुआ बरामद किए हैं।
●नकदी, जेवरात और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चार चांदी की राखियां, पायल, छोटा कंगन, कछुआ छाप अंगूठी, छल्ला, पांच हजार रुपये नकद, ओप्पो मोबाइल फोन, महिलाओं का कैरी बैग, मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड, पीली धातु के आभूषण और बच्चों के चांदी के खड़ुआ बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल बजाज पल्सर NS125 मोटरसाइकिल (नंबर UP32RV5706) भी कब्जे में ली गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राह चलते मोटरसाइकिल सवार महिलाओं को निशाना बनाकर उनके पर्स या कैरी बैग छीनता था। नकदी खर्च करने के बाद जेवरात और अन्य सामान अपने पास छिपाकर रखता था।
न्यायालय में पेश किया जा रहा आरोपी
रहीमाबाद पुलिस ने आरोपी विजय रावत, पुत्र गुड्डू रावत, निवासी ग्राम महिमाखेड़ा, थाना रहीमाबाद के खिलाफ संबंधित मुकदमों में आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।