लखनऊ :
बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी,जांच में जुटी पुलिस।।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हरकंशगढ़ी स्थित विद्या विहार कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए कीमती सामान पार कर दिया। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और दो कमरों के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, इनवर्टर बैट्री, रेगुलेटर, पाइप समेत मकान में लगी टोटियां और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी अगले दिन मकान पर पहुंचने पर पीड़ित को हुई।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज क्षेत्र
विद्या विहार कॉलोनी निवासी विनोद कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि 13 अक्टूबर की देर रात अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाया। चोर घर के दो कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखा सामान समेट ले गए।
प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश में जुटी है।
