मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

लखनऊ : दुकान का शीशा तोड़ गल्ले से 1.75 लाख रुपये चुराए,घटना CCTV कैमरे में कैद।||Lucknow:₹1.75 lakh stolen from shop's cash box after breaking its window; CCTV captures the incident.||

शेयर करें:
लखनऊ :
दुकान का शीशा तोड़ गल्ले से 1.75 लाख रुपये चुराए,घटना CCTV कैमरे में कैद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग स्थित वीआईपी रोड पर ओरिएण्टल इंजीनियरिंग वर्क्स नामक दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ने गाल्ले से लाखों रुपए चोरी कर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई,आरोपी को करीब एक सप्ताह पहले ही मालिक ने काम पर रखा गया था। दुकानदार ने घटना की सूचना लिखित पुलिस को दी ,पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।।
● विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी दमन दीप सिंह पुत्र सरबजीत सिंह की थाना पीजीआई क्षेत्र वीआईपी रोड़ तेलीबाग में ओरिएण्टल इंजीनियरिंग वर्क्स नामक दुकान चलाते है।
इनके अनुसार बीते सोमवार 26 अक्टूबर को दरवाजा तोड़कर गल्ले से 1.75 लाख की नगदी चोरी हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा देखने पर ज्ञात हुआ कि करीब एक सप्ताह पहले काम पर रखे प्रिंस नाम के युवक की हरकत है। 
इनका आरोप है कि युवक को गल्ले की चाबी रखने की जगह की पहले से जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने दुकान का शीशा तोड़कर चाबी निकाली इसके बाद गल्ले में रखी नकदी चुरा ले गया।
दुकानदार का दावा है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने वीडियो और लिखित तहरीर स्थानीय पीजीआई पुलिस को देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है ।
पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कारोबारी की नामजद तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।