लखनऊ :
बेखौफ चोरो ने दो मकानों को बनाया निशाना,ताले तोड़कर लाखों का सामान किया पार।।
बिजनौर और सरोजनीनगर थाना क्षेत्रों में चोरी की दो घटनाओ पुलिस महकमे में हड़कंप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। बिजनौर थाना क्षेत्र में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने कीमती सामान और घरेलू उपकरण पार कर दिए।
वहीं, सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर में किराये के कमरे से सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन और गैस सिलेंडर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। दोनों मामलों में पीडितों ने पुलिस को तहरीर दे रखी है। पुलिस मिली तहरीर के अनुसार छानबीन मे जुटी हुई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार बिजनौर थाना क्षेत्र के रफ्तार सिटी फेज-1, ब्लॉक-बी मे रहने वाली कल्पना मिश्रा ने स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह 24 सितंबर को बरेली गई थीं। उनका दूसरा घर बरेली में है और वह बदायूं के दातागंज में कार्यरत हैं। इसी दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसके कारण वह लखनऊ वापस नहीं आ सकीं।
पीड़िता के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब सात बजे उन्हें फोन पर घर में चोरी होने की सूचना मिली। इसके बाद वह तत्काल लखनऊ पहुंचीं। घर पहुंचने पर उनके पुत्र अनुभव मिश्रा ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
कल्पना मिश्रा ने बताया कि घर के अंदर जांच करने पर दो इंडेन गैस सिलेंडर, कीमती कपड़े, एक जोड़ी सोने के ईयर रिंग, एक जोड़ी सोने के कंगन और 7.5 केवीए जनरेटर का अल्टरनेटर गायब मिला। इसके अलावा घर की सभी टोटियां भी चोरी हो गई थीं। मकान के ताले टूटे हुए थे। पीड़िता ने थाना बिजनौर में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
●किराये के कमरे से सोने की अंगूठी, मोबाइल और सिलेंडर तक उठा ले गए चोर।
दूसरी घटना सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर की है। जहाँ लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के सुनौआ गांव निवासी अमित कुमार किराए पर परिवार के साथ रहते है ।
इनके मुताबिक वह एक सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे राहुल नाम का युवक और उसका एक अज्ञात साथी उनके कमरे पर आए थे।
अमित कुमार ने आरोप लगाया कि दोनों ने कथित तौर पर साजिश के तहत उनके बैग से सोने की अंगूठी, रिलायंस कंपनी का मोबाइल फोन और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। पीड़ित ने राहुल, निवासी महिनाहन, थाना मितौली, जनपद लखीमपुर खीरी तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
